गुरुवार, 31 अक्तूबर 2019

मन बेचैन होने के कारण और उपाय

नमस्कार दोस्तों आज मैं आप लोगों को बताने वाला हूँ जब मन बेचैन हो तो क्या करें । किस तरह से मन को शांत करें।
मन की बेचैनी को दूर करने के लिए हमें मन से सवाल पूछना होगा की बेचैनी दूर करने के उपाय बताओ और जो मन से उत्तर मिले उससे अगर आप की बेचैनी दूर नहीं हो रही है तो फिर मन से सवाल करें की इस उपाय को अपनाने से भी बेचैनी दूर नहीं हो रही है कृपया दूसरा उपाय बताओ। ऐसा तब तक करें जब तक की आपके मन की बेचैनी दूर न हो जाये। मैं एक उदाहरण देकर बताता हूँ की मन से सवाल करके मन की बेचैनी को दूर कैसे करें।
मन की बेचैनी को दूर करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है ......
प्रश्न - मन बेचैन क्यों हो जाता है ?
कारण - लक्ष्य न होने की वजह से मन बेचैन रहता है।
 प्रश्न  - मैंने तो लक्ष्य बनाया है फिर भी मन बेचैन क्यों है ?
कारण - तुमने लक्ष्य को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प नहीं लिया।
प्रश्न - दृढ़ संकल्प किया फिर भी मन की बेचैनी दूर नहीं हो रही है ?
कारण - तुमको कार्य करने का तरीका नहीं मालूम होगा इसलिए तुम्हारा मन बेचैन रहता है।
प्रश्न - कार्य करने तरीका तो मालूम है फिर भी मन बेचैन रहता है ?
उपाय - 1. मन को बताओ की लक्ष्य पूरा होने पर क्या मिलेगा।
2. जो चीज आप चाहते हैं उस चीज का न होने से आपको किन - किन समस्या का सामना करना पड़ा और करना पड़ेगा। वर्तमान में उस चीज का न होने से आपको क्या समस्या हो रही है।
3. मन को ऐसी प्रेरणादायक बातें बताएं जिसको जानकर मन खुद ही कार्य करने के लिए तैयार हो जाए। जैसे -
;- जब आप जलोगे तभी दूसरों को उजाला दे पाओगे।
:- अगर आप अपने परिवार को सुखी रखना चाहते हो तो आपको आराम त्यागना होगा।
मुझे पूरा विश्वास है की इस उपाय को अपनाकर आपके मन की बेचैनी दूर हो जाएगी। दोस्तों आपको ये लेख कैसा लगा अपने कमेन्ट के माध्यम से जरुर बताएं। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।
                                                                                                          धन्यवाद.........

1 टिप्पणी:

  1. क्या आपको वेब ट्रैफिक चाहिए मैं वेब ट्रैफिक sell करता हूँ,
    Full SEO Optimize
    iss link me click karke dhekh sakte hai - https://bit.ly/2M8Mrgw

    जवाब देंहटाएं