इमोशनल शायरी जो आपको रुला देगी
जिंदगी में ऐसा हालात भी देखा ,
गिरकर फिर संभलने का जज्बात भी देखा ।
कोई साथ देने वाला नहीं मिला मुश्किल वक्त में,
तन्हाई में खुद से होती हर बात भी देखा।।
आँखों में छिपे हुए कई बरसात भी देखा,
अपने ही दिल में उठते अनगिनत सवालात भी देखा।
वक्त ने बदल दिए कई चेहरों के अंदाज़,
और अपनों के बदलते हुए जज़्बात भी देखा।।
जिन्हें अपना समझा उन्हें दूर जाते भी देखा ,
मुझे देखकर उनको नजरें चुराते भी देखा ।
जो मिला, उसे तक़दीर का फ़ैसला समझ लिया,
हर हार के पीछे छिपी एक नई शुरुआत भी देखा।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें