शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2017

क्रोध को नियंत्रित कैसे करें । how to control your anger in hindi

दोस्तों अगर आपको बातों - बातों  पर ज्यादा गुस्सा आता है , आप अपने गुस्सा को कण्ट्रोल नहीं कर पाते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़े जिससे आपको अपने गुस्सा पर नियंत्रण करने का उपाय मिल जायेगा।
 क्रोध को नियंत्रित करने का निम्नलिखित तरीका है.....
विपरीत स्थिति को पहेली समझकर सुलझाएं -  जब व्यक्ति के जीवन में सबकुछ उसके खिलाफ हो जाता है तब वह व्यक्ति बौखला जाता है। इस समय उसको कुछ नहीं सूझता है कि वह क्या करे - क्या नहीं। वह यह सोचकर बहुत ज्यादा क्रोधित या दुखी होता है कि उसके सहयोगी या सगे - सम्बन्धियों ने उसका साथ नहीं दिया , उन लोगों ने उसके साथ धोखा किया है नहीं तो आज उसकी स्थिति खराब नहीं होती। दोस्तों जब भी आपके सामने ऐसे विपरीत स्थिति आए तो इस समय आप इस स्थिति को अपना सबसे मजेदार पहेली की तरह सुलझाएं। जब आप अपनी समस्या को पहेली मानकर सुलझाएंगे और अपनी विपरीत स्थिति आने की जिम्मेदार किसी और लोगों को न मानकर स्वयं को मानेंगे तो आपको क्रोध कभी भी ना आएगी।
क्रोध आने पर कुछ समय के लिए शांत रहें - जब भी आपको क्रोध आये तो कुछ समय के लिए अपने क्रोध को शांत करें। सोच - विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें नहीं तो इससे आपके रिश्तें बिगड़ते हैं।
अपने इच्छाओं को व्यवस्थित करें - अगर आप अपने इच्छाओं को जितना कम और व्यवस्थित रखेंगे उतना ही कम अवसर रहता है कि आप गुस्सा करें।
दोस्तों कैसा लगा ये लेख अपने comment के माध्यम से जरूर बताएं।
                                                                                                                    धन्यवाद.....


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें