बुधवार, 15 नवंबर 2017

अपने दिमाग की मेमोरी कैसे बढ़ाएं। HOW TO RAISE YOUR MIND MEMORY.

दोस्तों जब भी हम किसी बातों को याद करते हैं तो वह जल्दी याद नहीं होती और होती भी है तो हम उसे जल्दी ही भूल जाते हैं। मैं आज आप लोगों से ऐसी तकनीक बताऊंगा जिसे प्रयोग करके आप किसी भी बातों को बहुत तेजी से याद कर पाएंगे।

चलिए पहले यह जांचते हैं की आपके दिमाग की मेमोरी कितनी तेज है। इसके लिए मै आपको दस शब्द दूंगा उसको आप सिर्फ एक बार पढ़िए और फिर जांच कीजिये कि आपको कितने शब्द याद हुए हैं।
घड़ी , कलम , घी , साइकिल , अनार , चाँदी , पत्थर , पंखा , गैस , गेंद।
मैंने ऐसा किया तो मुझे सिर्फ 4 शब्द ही याद हो पाया था। आपको कितना शब्द याद हो पाया तीन ,चार ,पांच या छह। चलिए तो हम बताते हैं वो तरीका जिसको अपनाकर आप अपने मेमोरी को कई गुना अधिक कर सकते हैं। वो तरीका निम्नलिखित है।
कल्पना करें ( IMAGINATION ) - अगर आपको घड़ी शब्द याद करना है तो आप यह कल्पना कीजिये कि घड़ी हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है , यह हमारे हाथों की शोभा बढ़ाती है , इससे हम जान सकते है की कितना समय हुआ है आदि। ऐसा करने से आपके दिमाग में घड़ी शब्द जल्दी ही याद हो जाती है और यह अधिक समय तक आपको याद रहता है। इसलिए किसी बातों को याद करने के लिए उस बात की कल्पना कीजिये।
अपनी पुरानी यादों से जोड़ें ( ASSOCIATION ) - आप जिस शब्द को याद करना चाहते हैं , उस शब्द को अपने उन यादों से जोड़े जो आपको पहले से ही कंठस्थ हो। ऐसा करने से वो शब्द आपके दिमाग में अधिक समय तक बना रहता है।
स्थान ( LOCATION ) - ज्यादातर व्यक्ति को यात्रा की बातें ज्यादा याद रहती है। अगर आप अपना बैग किसी के घर लेकर जाते हैं और उसे टेबल पर रख कर उनके पूरा घर घूमते हैं और जब आप घर से निकलते हैं तो आपको  ये बात याद रहती है कि आप अपना बैग टेबल पर रखे हैं। इसलिए आप उस शब्द को स्थान से जोड़ने की कोशिश करें जिस शब्द को आप याद करना चाहते हैं।
अब मैं आपको कुछ और शब्द दूंगा , इसे पढ़िए और देखिये की आपको कितना शब्द याद हुआ।
राम , बाइक , पान , हारमोनियम , किसान , चश्मा , बारिश , फसल  , घर ,  इंद्रधनुष - राम नाम का एक लड़का था और वह बहुत ही साहसी था। साहसी क्यों ना हो क्योंकि उसके माँ - बाप ने उसका नाम भगवान राम के नाम पर रखे थे। भगवान राम अपने कर्तव्य को पूरा करने वाले थे। राम अपना बाइक लेकर बाजार जा रहा था। उसका बाइक का रंग लाल कलर का था , उसने अपनी बाइक अभी नया खरीदा था , इस बाइक का माइलेज बहुत अच्छा था। राम को पान खाना बहुत पसंद था , उसने अपनी बाइक रास्ते में रोका और पान खरीद कर खाया। हम सब जानते हैं की पान खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है फिर भी हम पान खाते हैं। पान खाकर वह जा रहा था कि धीरे - धीरे बहुत सुरीली आवाज सुनाई दे रही थी वह नजदीक जा कर देखा तो एक आदमी हारमोनियम बजा रहा था , यह सुरीली आवाज हारमोनियम की थी। जो व्यक्ति हारमोनियम बजा रहा था वह एक किसान था। राम ने उस किसान पूछा की आप इतना अच्छा हारमोनियम कैसे बजा लेते हैं। किसान ने कहा साहब किसानी करने से जो थोड़ा बहुत समय मिलता है मैं हारमोनियम बजाने में ही लगा देता हूँ , जिससे धीरे - धीरे मुझे हारमोनियम  बजाने  का ढंग आ गया। तब तक एक और आदमी आता है और वह चश्मा पहने रहता है। वह जो चश्मा पहने रहता हैं , उसे देखकर कोई भी कह दे की यह तो दबंग लग रहा है। उसने किसान के हारमोनियम बजाने पर खुश होकर अपना चश्मा इनाम के तौर पर किसान को दे देता है। तभी अचानक तेज बारिश आ जाती है। बारिश देखकर किसान  बहुत खुश होता है , वह कहता है बारिश फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस बारिश से फसल हरा भरा हो जायेगा। पास में ही एक पुराना घर रहता है , सभी लोग उस घर में जाकर छुप जाते हैं। आसमान में बहुत बड़ा इंद्रधनुष बना दिखाई देता है जिसे देखकर सभी लोग बहुत खुश होते हैं।
दोस्तों इस कहानी को पढ़ने के बाद आपको कितना शब्द याद हुआ अपने comment के माध्यम से जरूर बताएं।

1 टिप्पणी:

  1. Weak memory is a major issue among people.I also suggest herbal treatment for weak memory. It is both safe and effective.visit http://www.hashmidawakhana.org/memory-enhancement-capsule.html

    जवाब देंहटाएं