रविवार, 11 नवंबर 2018

सफलता का सबसे बड़ा रहस्य

नमस्कार दोस्तों आज मैं आप लोगों को ऐसा रहस्य बताने जा रहा हूँ जिसको आप अमल में लाकर १००% गारंटी के साथ सफलता प्राप्त कर लेंगे। इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़े और यह जाने की वो कौन सा ऐसा रहस्य है जो व्यक्ति को सफलता के शिखर पर पहुंचा देगी।
दुनिया का सबसे मुश्किल कार्य अपने मन को वश में करना है। जो भी व्यक्ति अपने मन को वश में कर लिया उसके लिए दुनिया का ऐसा कोई भी कार्य नहीं जिसको करना संभव न हो। अगर आप भी अपने जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह सीखना बहुत जरुरी है कि अपने मन को वश में कैसे करें।
अब आप यह सोच रहे होंगे की ऐसा कौन सा उपाय है जिसको अपनाने से मन वश में हो जायेगा। मैं आपको ऐसा उपाय बताऊंगा जिसको अपनाकर आप अपने मन को वश में जरुर कर लेंगे।
मन को वश में करने के निम्नलिखित उपाय है -
भूतकाल और भविष्यकाल की चिंता न करें - मैं यह नहीं कहता की आप अपने बीते हुए अच्छे - बुरे लम्हों को याद न करें और भविष्य को चलाने के लिए योजना न बनाएं बल्कि मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि जब भी आप किसी कार्य को करें उस समय सिर्फ उसी कार्य पर अपना पूरा ध्यान लगाएं , उस समय न तो भूतकाल की बातों को याद करें और न ही भविष्य की चिंता करें। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि अगर आप कार्य करते समय भूतकाल और भविष्यकाल की चिंता करेंगे तो आपका मन कभी भी वश में नहीं होगा। अगर मन वश में नहीं होगा तो आप अपने कार्य को कभी भी पूरी जोश और लगन के साथ नहीं कर पाएंगे।
समय की भूमिका - मन वश में न होने के दो कारण और मन वश में होने के उपाय यह भी है -
1. अभी तो समय बहुत है - जब किसी कार्य को करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय होता है तब हमारा मन वश में इसलिए नहीं होता क्योंकि हम उस कार्य को यह कहते हुए टालते रहते हैं की अभी तो समय बहुत है। इस स्थिति में बहाना करके उस कार्य को टालें नहीं बल्कि पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ उस कार्य को करें।
2. समय बहुत कम है - जब कार्य को करने के लिए समय बहुत कम होता है तब हमारे मन में हमेशा यही चलता रहता है की कार्य पूरा कैसे होगा समय तो बहुत कम है। इस स्थिति में समय की आभाव की चिंता न करते हुए मन में धैर्य बनाकर रखे। और अपने कार्य को पूरी ताकत और उर्जा के साथ करें।
समय सारणी बनाएं -  किस समय पर कौन सा कार्य करना है इसको पहले ही तय कर लें। इससे मन उलझन में नहीं रहता है और अपने वश में रहता है।
दोस्तों यही वो रहस्य है जिसको अमल में लाने के बाद आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
आपको ये रहस्य कैसा लगा अपने कमेन्ट के माध्यम से जरुर बताएं। अगर आप को यह रहस्य अच्छा लगा हो तो इसे अपने मित्रों के शेयर जरुर करें।
                                                                                                                       धन्यवाद

3 टिप्‍पणियां: