गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

जो होता है अच्छे के लिए होता है।

दोस्तों हमारे जिंदगी में जो होता है अच्छे के लिए होता है , चाहे वह बुरा हो या अच्छा। आज मैं आपको ऐसे कहानी बताऊंगा जो यह सिद्ध कर देगी की जो होता है अच्छे के लिए होता है।

एक बार महाराज अकबर और बीरबल शिकार करने के लिए जंगल में गए। शिकार करते हुए अचानक किसी झाड़ी से महाराज के अंगुली थोड़ा सा कट गई। महाराज ने अपनी अंगुली बीरबल को दिखाते हुए कहा देखते हो बीरबल मेरी अंगुली कट गई। महाराज के बातों को सुनकर बीरबल ने कहा , महाराज जो होता है अच्छे के लिए होता है। महाराज को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने बीरबल को दरबार से निकाल दिया। दूसरे दिन महाराज शिकार करने के लिए अकेले गए। शिकार करते - करते महाराज रास्ता भूल गए और बंजारों की नगरी में प्रवेश कर गए। पहले बंजारे काली माँ को प्रसन्न करने के लिए नरबलि चढ़ाया करते थे। बंजारों ने महाराज को पकड़कर बंदी बना लिए। महाराज उन लोगों से बचने का बहुत प्रयत्न किए लेकिन वे महाराज की एक भी बात ना मानी। रात भर महाराज को बंदी बनाकर रखे और सुबह होते ही महाराज को नहला - धुलाकर , स्वच्छ कपड़ा पहनाकर तथा अपने परंपरा के हिसाब उन्हें तैयार करके बलि चढाने के लिए ले गए। महाराज का सर तख्ते पर रखकर तलवार ज्योहीं उठाया गया त्योहीं एक व्यक्ति ने कहा रुक जाओ इसका बलि काली माँ स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि इसका अंगुली कटा हुआ है। महाराज को उन लोगों ने छोड़ दिया और राजदरबार जाने का रास्ता बता दिया। महाराज जब राजदरबार आये तो उनको बीरबल की बात याद आयी और उन्होंने तुरंत बीरबल को बुलाया। बीरबल महाराज के सामने उपस्थित हुए। तब महाराज ने बीरबल से कहा , बीरबल तुम ठीक कहते हो कि जो होता है अच्छे के लिए होता है। अगर उस दिन मेरा अंगुली नहीं कटी होती तो मैं आज यहाँ नहीं होता। लेकिन बीरबल मैंने तो तुम्हे दरबार से निकाल दिया तो ये तुम्हारे लिए कैसे अच्छा हुआ। तब बीरबल ने जवाब दिया , महाराज अगर आप मुझे नौकरी से नहीं निकालते तो शिकार पर मैं आपके साथ जरूर जाता और बंजारे आपको छोड़कर मेरा बलि चढ़ा देते क्योंकि मेरा कोई भी शरीर का अंग कटा हुआ नहीं है। महाराज बीरबल की बात सुनकर बहुत खुश हुए और बीरबल को पुरस्कार दिए।

दोस्तों ऐसे ही हमारे जिंदगी में बहुत सी ऐसी समस्याएं आती है जिसका दोष हम दूसरों को देते हैं या स्वयं अपने आप को ही कोसते हैं की ये मेरे साथ ही क्यों हुआ। समस्या तो सबके ऊपर आती है लेकिन समस्या आने पर कोई मेहनत और प्रयास करके निखर जाता है तो कोई बिना मेहनत और प्रयास किये बिना बिखर जाता है। इसलिए जब भी आपके ऊपर कोई समस्या आये तो इस बात को जरूर याद करें की जो भी होता है अच्छे के लिए होता है और हमेशा अपना सोच सकारात्मक व बुलंद रखें।

                                                                                               धन्यवाद.........        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें