विश्व रिकॉर्ड बनाना है
विश्व रिकॉर्ड बनाना है, दुनिया को ये दिखाना है । नाम अपना चमकाना है, इतिहास में छप जाना है ।।
आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जब उनके ऊपर मुसीबत आती है तभी वो
दुनिया भर का सोचने लगते हैं , क्या करूँ , कैसे करूँ , काश मैं ये कार्य कर लिया होता आदि । ये सब करने में वो अपनी पूरी एनर्जी लगा देंगे और उनको कुछ न कुछ उपाय भी मिल जाता है मुसीबत से निकलने के लिये लेकिन जब उनकी स्थिति सुधर कर नार्मल हो जाती है तब वो फिर बेफिक्र हो जाते हैं । कुछ समय बाद फिर उनके ऊपर मुसीबत आती है तो वहीं पुराने वाला सिलसिला शुरू हो जाता है क्या करूँ, कैसे करूँ , काश मैं ये कार्य कर लिया होता आदि ।अगर आप लोग चाहते हैं कि आपके ऊपर कभी भी कोई बड़ी मुसीबत न आए और आए भी तो आप उसे आसानी से सुलझा लें तो आपको कभी भी संतुष्ट नहीं होना है ।
हमेशा खुश रहना है लेकिन कभी भी संतुष्ट नहीं होना है क्योंकि खुशी आपको एनर्जी देगी और और असंतुष्टि आपको मुसीबत से निकलने का उपाय ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें