अनुभूति क्या है? परिभाषा और उदाहरण (Perception Definition in Hindi)
अनुभूति (Perception)
परिभाषा:
• वह मानसिक प्रक्रिया जिसके द्वारा व्यक्ति अपने इंद्रियों के माध्यम से जानकारी को प्राप्त करके उसे समझता और उसका अर्थ निकालता है इसे ही अनुभूति कहते हैं ।
• इसके द्वारा हम अपने आसपास की वस्तुओं, घटनाओं और लोगों को कैसे देखते और समझते हैं इसमें मदद मिलती है ।
• अनुभूति में व्यक्ति का अनुभव, सोच और परिस्थिति भी शामिल होती है।
• हर व्यक्ति की अनुभूति अलग-अलग होती है।
उदाहरण:
यदि दो व्यक्ति एक वस्तु को देखते हैं, तो जरूरी नहीं है कि दोनों उस वस्तु को देखकर उसका एक ही जैसा अर्थ निकालें ।
किसी व्यक्ति के लिए कोई बात मजाक हो सकती है जबकि दूसरे के लिए वही बात गंभीर हो सकती है , यह अनुभूति का अंतर है।
अगर आपको ऐसे ही महत्वपूर्ण शब्दों का परिभाषा सहित उदाहरण चाहिए तो इस वेबसाइट को सपोर्ट करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ।
धन्यवाद! ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेखों के लिए जुड़े रहें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें