मनोविज्ञान क्या है? परिभाषा और उदाहरण (Psychology Definition in Hindi)
मनोविज्ञान (Psychology)
परिभाषा:
• मनोविज्ञान में मनुष्य के मन, उसकी मानसिक प्रक्रिया और व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।
• मनोविज्ञान में हम समझते हैं कि व्यक्ति कैसे सोचता है, कैसे महसूस करता है और अलग-अलग स्थिति में किस प्रकार प्रतिक्रिया देता है।
• मनोविज्ञान में हम मनुष्य की भावनाओं, विचारों, आदतों और निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझते हैं।
• इसका लगभग हर क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है क्योंकि इसके द्वारा हम मनुष्य के व्यवहार के क्या कारण हैं इन्हें समझकर उन्हें बेहतर बना सकते हैं।
उदाहरण:
अगर कोई अध्यापक अपने कमजोर विद्यार्थियों के बारे में यह समझने की कोशिश करता है कि ये विद्यार्थी किस कारण से पढ़ाई में इतने कमजोर हैं और इन्हें कैसे बेहतर बनाएं तो इस जगह पर मनोविज्ञान बहुत ही काम आता है क्योंकि मनोविज्ञान में ऐसे बहुत सारे उपाय हैं जिनकी माध्यम से कमजोर छात्र को भी बहुत ही मजबूत बनाया जा सकता है ।
ऐसे ही आसान भाषा में महत्वपूर्ण शब्दों का परिभाषा , उदाहरण सहित जानना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट को सपोर्ट करें और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ।
धन्यवाद.....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें