स्मृति क्या है? परिभाषा और उदाहरण (Memory Definition in Hindi)

 स्मृति (Memory)



परिभाषा:

• स्मृति किसी भी व्यक्ति की वह मानसिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा वह किसी भी जानकारी, अनुभव या घटना को अपने मन में रखता है और आवश्यकता पड़ने पर उसे फिर से स्मरण करता है।

• स्मृति सीखने का महत्वपूर्ण अंश है, क्योंकि स्मृति के बिना व्यक्ति अपने पिछले अनुभवों का पता नहीं लगा सकता है । 

• स्मृति के माध्यम से हम किसी का भी नाम, स्थान, घटनाएँ और सीखी हुई चीजों को याद रखते हैं और उनका सही समय पर उपयोग करते हैं।

उदाहरण:

यदि कोई छात्र अपने शिक्षक द्वारा पढ़ाया गया पाठ को याद रखता है और परीक्षा में उसे सही ढंग से लिखता है, तो यह उसकी स्मृति कहलाता है । इसी प्रकार, किसी व्यक्ति का अपने दोस्त का नाम या या उसका घर याद रखना भी स्मृति कहलाता है ।

अगर आपको ऐसे ही महत्वपूर्ण शब्दों का परिभाषा सहित उदाहरण चाहिए तो इस वेबसाइट को सपोर्ट करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें । 

धन्यवाद! ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेखों के लिए जुड़े रहें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वेट मार्डेन के 11 विचार