ध्यान क्या है? परिभाषा और उदाहरण (Attention Definition in Hindi)
ध्यान (Attention) परिभाषा: • किसी व्यक्ति की वह मानसिक प्रक्रिया जिसके द्वारा व्यक्ति अपने मन को किसी विशेष वस्तु, विचार या कार्य पर केंद्रित करता है, इसे ही ध्यान कहते हैं। • यह मानसिक प्रक्रिया हमें अनावश्यक चीजों को छोड़कर केवल महत्वपूर्ण जानकारी पर ध्यान देने में मदद करती है। • ध्यान के द्वारा व्यक्ति किसी भी कार्य को बेहतर तरीके से समझ सकता है और उसे सफलतापूर्वक पूरा कर सकता है। • ध्यान का बहुत ही विशेष महत्व है, क्योंकि इसके बिना सीखना और समझना संभव नहीं होता है । उदाहरण: जब कोई विद्यार्थी अपने मन को अपनी किताब पर केंद्रित करके पढ़ाई करता है तो विद्यार्थी की इस मानसिक प्रक्रिया को ध्यान कहेंगे । इसी प्रकार, किसी महत्वपूर्ण काम को करते समय पूरी तरह उसी पर मन केंद्रित करना भी ध्यान कहलाता है। अगर आपको ऐसे ही महत्वपूर्ण शब्दों का परिभाषा सहित उदाहरण चाहिए तो इस वेबसाइट को सपोर्ट करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें । धन्यवाद! ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेखों के लिए जुड़े रहें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें