संदेश

इज्जत की परिभाषा

इज्जत की परिभाषा   -  व्यक्ति के अच्छे व्यवहार , अच्छे चरित्र तथा सेवा - सत्कार को ही इज्जत  कहते हैं।

लालच की परिभाषा

लालच की परिभाषा - जब व्यक्ति अपने हक या मेहनत से ज्यादा चीजों को पाने की लालसा करता है , उसे ही लालच कहते हैं।

इच्छा की परिभाषा

इच्छा की परिभाषा -  मनुष्य के चाहत को ही उसकी इच्छा कहते हैं। दूसरे शब्दों में मनुष्य जो करना चाहता है या पाना चाहता है उसे ही उसकी इच्छा कहते हैं।

आलस्य की परिभाषा

आलस्य की परिभाषा - जब व्यक्ति यह जानते हुए भी कि किसी कार्य को न करने से उसका नुकसान होगा फिर भी वह अपने शरीर व दिमाग को थोड़े से आराम देने के लिए वह उस कार्य को नहीं करता या करता भी है तो सुस्त व बिना उत्साह के , इसे ही आलस्य कहते हैं।

आत्मविश्वास तथा अहंकार में अंतर

आत्मविश्वास तथा अहंकार में अंतर - आत्म्विश्वास तथा अहंकार में बस ' सिर्फ ' शब्द का अंतर है। यदि किसी व्यक्ति को कोई कार्य करना है और वह व्यक्ति कहे की मैं इस कार्य को कर सकता हूँ तो यह उस व्यक्ति का आत्मविश्वास होगा।

अहंकार की परिभाषा

अहंकार की परिभाषा - जब व्यक्ति के अंदर हम की भावना आ जाती है तो उसे अहंकार कहते हैं।

ऊब [ बोरिंग ] की परिभाषा

ऊब [ बोरिंग ] की परिभाषा - जब व्यक्ति को किसी कार्य को  करने  में मन नहीं लगता या परेशान हो जाता है तो इसे ऊब कहते हैं।