विश्व रिकॉर्ड बनाना है
विश्व रिकॉर्ड बनाना है, दुनिया को ये दिखाना है । नाम अपना चमकाना है, इतिहास में छप जाना है ।।
जितना गति प्रकाश की है
उससे ज्यादा गति दिमाग की है
अनलिमिटेड इसकी पावर है
जो गिफ्ट है ये भगवान की है
भगवान को कभी कोसना नहीं
दूसरों का बुरा कभी सोचना नहीं
रोना धोना बंद कर दो
मुसीबत के आगे कभी झुकना नहीं
जिससे तुमको भय लगे
उसको तुम चैलेंज करो
अपने मन के निगेटिव को
जल्दी से जल्दी चेंज करो
जितनी गर्मी आग की है
उससे ज्यादा गर्मी जज्बात की है
अनलिमिटेड इसकी पावर है
जो गिफ्ट है ये भगवान की है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें