बुद्धि क्या है? परिभाषा और उदाहरण (Intelligence Definition in Hindi)

चित्र
बुद्धि (Intelligence) परिभाषा: • वह मानसिक क्षमता, जिसके द्वारा व्यक्ति सोचता, समझता, सीखता और समस्याओं का समाधान करता है, बुद्धि कहलाती है । • बुद्धि के द्वारा व्यक्ति को नई परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने और सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। • बुद्धि से ही व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करता है और उसे सही समय पर और सही जगह पर उपयोग करता है। • हर व्यक्ति की बुद्धि अलग-अलग स्तर की होती है, इसलिए उनकी सोच और समझ में भी अंतर होता है। उदाहरण: यदि कोई व्यक्ति किसी कठिन प्रश्न को समझकर उसका सही उत्तर निकाल लेता है, तो यह उसकी बुद्धि को दर्शाता है। इसी तरह , किसी भी समस्या का जल्दी और सही समाधान ढूंढना भी बुद्धि का उदाहरण है। अगर आपको ऐसे ही महत्वपूर्ण शब्दों का परिभाषा सहित उदाहरण चाहिए तो इस वेबसाइट को सपोर्ट करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ।  धन्यवाद! ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेखों के लिए जुड़े रहें। 

ब्रूस ली के 11 विचार

ब्रूस ली एक महान फिल्म अभिनेता के साथ - साथ मार्शल आर्ट में भी महारत हासिल किए थे । इस लेख में ब्रूस ली के 11 विचार बताए गए हैं ।

1. मैं उस व्यक्ति से बिल्कुल नहीं डरता जिसने 10000 किक्स की प्रैक्टिस एक बार की हो बल्कि उस व्यक्ति से डरता हूँ जिसने एक किक्स की प्रैक्टिस 10000 बार की हो ।
2. बहता हुआ पानी कभी सड़ता नहीं है इसलिए हमेशा निरंतर प्रयास करते रहें ।
3. जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा ।
4. नकारात्मक सोच को अपने मन में न आने दो क्योंकि ये आपके आत्मविश्वास को कर देते हैं ।
5. हमेशा बड़ा लक्ष्य बनाओ क्योंकि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए असफल होना भी शानदार होता है ।
6. सफल व्यक्ति , औसत व्यक्ति के जैसे ही होते हैं लेकिन इनके पास लेजर के जैसा फोकस होता है ।
7. भाड़ में जाएं परिस्थितियां , मैं अवसरों का निर्माण करता हूँ ।
8. अगर आप तैरना सीखना चाहते हैं तो पानी में कूदे क्योंकि सूखे में रहकर आप कभी भी तैरना नहीं सीख सकते ।
9. यदि आप कल फिसलना नहीं चाहते हैं तो आज ही सच बोल दें ।
10. आसान जीवन के लिए प्रार्थना मत करो बल्कि मुश्किल जीवन और ताकत के लिए प्रार्थना करो ।
11. सही मायने में जीना , दूसरों के लिए जीना है ।
आपको ब्रूस ली के विचार कैसा लगा अपने कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं ।
                                                            धन्यवाद.......


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वेट मार्डेन के 11 विचार