सोमवार, 14 मई 2018

गौतम बुद्ध के 11 अनमोल विचार

गौतम बुद्ध ने सत्य की खोज के लिये अपने परिवार और राजपाठ को छोड़कर जंगल में चले गए। बहुत कठोर तपस्या करने के बाद उन्हें सत्य की प्राप्ति हुई। उन्होंने अपने ज्ञान को जन - जन पहुँचाने का प्रयास किया। इनके ज्ञान को अपनाकर बहुत से लोगों ने अपने जिंदगी को सकारात्मक बनाया है। इस लेख में गौतम बुद्ध के ऐसे ही 11 विचार बताया गया है। 

1. आप किसी भी बात को चढ़ा - बढ़ा कर  मत बताइए  और न ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिए क्योंकि जो दूसरों की ईर्ष्या करता है उसके मन को कभी भी शांति नहीं मिलता।
2. अपना कार्य पूरा करने के लिए कभी भी दूसरों पर निर्भर न रहें।
3. जो व्यक्ति  अपने  में कमी दिखाने वाले को अपना आदर्श समझे और हमेशा अच्छी संगत में रहे तो ऐसे लोगों का हमेशा भला ही होता है।
4. सच्चा प्रेम समझ से उत्पन्न होता है।
5. हजारोंं खोखले शब्दोंं से अच्छा वह एक शब्द है जो आपके अंदर शांति लाये।
 6. जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती , मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।
7. आप अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाएंगे , आप अपने क्रोध द्वारा दंड पाएंगे।
8. जो करना आज ही कर लो , क्या पता कल जिंदगी रहे या ना रहे।
9. तीन चीजें कभी नहीं छुप सकती - सूरज , चन्द्रमा और सत्य।
10.  सभी व्यक्तियों को सजा से डर लगता है , सभी मौत से डरते हैं।  इसलिए सभी व्यक्ति को अपने जैसा ही समझें।  खुद किसी जीव को न मारें और न किसी को मारने दें।
11. हमें अपने शब्दों का चुनाव बहुत सोच समझ कर करना चाहिए क्योंकि शब्द ही दोस्त बनाते हैं और शब्द ही दुश्मन।
आप लोगोंं को कैसा लगा ये लेख अपने कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।
                                                                                                                                        धन्यवाद.......


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें