शुक्रवार, 11 मई 2018

शिव खेड़ा के 11 विचार जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला देगी।

शिव खेड़ा एक महान मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इन्होंने लगभग 14 से ज्यादा मोटिवेशनल किताबें लिखें हैं। इनकी किताब '' जीत आपकी " ने बहुत से लोगों के जीवन में नया मोड़ लायी है। इस लेख में शिव खेड़ा के 11 ऐसे विचार बताएं गए हैं जिनको अपनाकर आप अपने जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
1. सफल लोग अलग कार्य नहीं  करते बल्कि वह किसी भी कार्य को अलग तरीके से करते हैं। 
2. कभी भी बुरे लोगों की सक्रियता समाज या देश को बर्बाद नहीं करती बल्कि अच्छे लोगों की निष्क्रियता समाज या देश को बर्बाद करती है। 
3. यदि हम समस्या के समाधान का हिस्सा नहीं  बन सकते तो हम वास्तव में हम खुद ही एक समस्या है। 
4. डिग्री का न होना दरअसल फायदेमंद है। यदि आप डॉक्टर या इंजिनियर हैं तब आप केवल एक ही कार्य कर सकते हैं , अगर आपके पास डिग्री नहीं है तो आप कोई भी  कार्य कर सकते हैं। 
5. असफल होना कोई गुनाह नहीं है लेकिन सफलता के लिए प्रयास न करना जरुर गुनाह है। 
6. किसी व्यक्ति के दृढ़ विश्वास ही उसे सफलता के रास्ते पर ले जाती है। 
7. कठिन परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं , वहीं कुछ लोग रिकार्ड तोड़ते हैं। 
8. सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक निर्णय का परिणाम ही सफलता है। 
9. दुनिया हमें वैसी नहीं दिखती जैसी है बल्कि वैसे दिखती है जैसे हम हैं। 
10. समझदार लोग अपनी झूठी प्रशंसा से बर्बाद होने की बजाय रचनात्मक आलोचना से लाभ लेना पसंद करते हैं। 
11. कोई भी चीज आसन होने से पहले मुश्किल होता है। 
शिव खेड़ा के ये विचार कैसा लगा , अपने कमेन्ट के माध्यम से जरुर बताएं। 
                                                                                                              धन्यवाद.......

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें